Wednesday, 17 October 2018

जादुई तस्वीर में दिखा दिल्ली के 'प्रदूषण का भूत'

कनाडाई गीतकार-गायक ब्रायन एडम्स ने रविवार को किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने भारतीय फ़ैन्स के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया. लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी ओर से पोस्ट की गई तस्वीर ने दिल्ली के प्रदूषण की झलक भी दुनिया क दिखा दी.
ब्रायन ने कंसर्ट में शामिल भीड़ के ऊपर धूल और धुएं भरी हवा में दिख रही अपनी परछाई की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.
पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा है. उन्होंने इसे 'जादुई' दृश्य तक कह दिया.
भारतीय शहर, ख़ासकर दिल्ली प्रदूषण के मामले में दुनिया के सबसे ख़राब शहरों की सूची में शामिल हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाटा के मुताबिक़ प्रदूषण के मामले में भारतीय राजधानी दिल्ली दुनिया का छठा सबसे ख़राब शहर है.
इस हफ़्ते दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में प्रदूषण बढ़ने की वजह से हालात और बदतर हुए हैं.
हालात सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने आपात योजना लागू कर रखी है जिसके तहत दिल्ली में जेनरेटर चलाना, कूड़े में आग लगाना आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है.
जो तस्वीर ब्रायन एडम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा की है वो उन्होंने दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित गुरुग्राम के लीज़र वैली पार्क में हुए कंसर्ट के दौरान ली थी.
ब्रायन एडम्स इस समय दुनियाभर के दौरे पर हैं और वो पांच भारतीय शहरों में कार्यक्रम पेश करने वाले हैं.
ब्रायन एडम्स की इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए एक भारतीय यूज़र ने लिखा, "अंततः दिल्ली के प्रदूषण का कुछ तो अच्छा इस्तेमाल हुआ."साल के एमजे अकबर ने उन पर आरोप लगाने वाली अन्य महिलाओं को भी इसी तरह की क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा है कि अपने ख़िलाफ़ आरोपों की वजह से वो इस्तीफ़ा नहीं देंगे.
लेकिन इस केस के लिए एमजे अकबर ने जो तैयारी की है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हो रही है.
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 15 अक्तूबर को दिए 'आपराधिक मानहानि केस' के वकालतनामे में एमजे अकबर के वकील ने लिखा है कि "इस केस में एमजे अकबर की तरफ से 97 वकील मुकर्रर किए गए हैं. "
ये वकालतनामा भी सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियों के साथ शेयर किया जा रहा है.
वरिष्ठ पत्रकार निधि राज़दान ने ट्वीट किया है, "एमजे अकबर के केस का वकालतनामा पढ़ा. कुल 97 वकील उनके लिए लड़ने वाले हैं. वो भी अकेली महिला पत्रकार प्रिया रमानी के ख़िलाफ़."
'द हिंदू' अख़बार की डिप्टी रेज़िडेंट एडिटर सुहासिनी हैदर ने ट्वीट किया, "अकबर ने 12 सीनियर पत्रकारों को क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सोचिए उन्होंने शिक़ायतकर्ता इंटर्न्स के साथ क्या व्यवहार किया होगा, जो कि उस वक़्त बस कॉलेज पास करके नौकरी में गई थीं."
वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने इस ख़बर से जोड़ते हुए ये तस्वीर ट्वीट की है.
मृणाल पांडे ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, "प्रिया रमानी के ख़िलाफ़ एमजे अकबर, उनके 97 वकील, भारत सरकार और '56 इंच' भी जोड़ लिया जाए तो भी वो सवा करोड़ से बहुत कम बैठता है."
वहीं लेखिका निलंजना रॉय ने ट्वीट किया है, "एमजे अकबर का इस्तीफ़ा न लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने ये साफ़ कर दिया है कि यौन उत्पीड़न और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस सरकार का रवैया क्या है."
सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह ने ट्विटर पर लिखा, "ये कोई हैरानी की बात नहीं है. जब नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) के जज स्वतंत्र कुमार पर एक इंटर्न वकील का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे थे तो उन्होंने भी हाई कोर्ट में उस लड़की के ख़िलाफ़ 21 वकील खड़े किए थे. बस इस बार नंबर बढ़ गए हैं और टीम वही है."
इंदिरा जयसिंह ने ट्विटर पर पत्रकार प्रिया रमानी को क़ानूनी मदद की पेशकश की है.
वहीं सीनियर पत्रकार हरिंदर बवेजा सहित कई अन्य पत्रकारों ने प्रिया रमानी को आर्थिक मदद देने की भी बात
न्यूज़-18 नेटवर्क की ख़बर के अनुसार एमजे अकबर के लिए केस लड़ने जा रही लॉ फ़र्म 'करंजावाला एंड कंपनी' ने वकालतनामे पर ज़रूर ये दावा किया है कि 97 वकील एमजे अकबर का केस लड़ेंगे, लेकिन सुनवाई के दौरान सिर्फ़ छह वकील ही कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगे.
वकालतनामे के 41वें पन्ने पर अन्य वकीलों के साथ सीनियर वकील संदीप कपूर, वीर संधु, निहारिका करंजावाला, अपूर्व पांडे और मयंक दत्ता का नाम लिखा है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये वकील इस केस की सुनवाई के दौरान एमजे अकबर की तरफ से पेश हो सकते हैं.
नेशनल हेराल्ड की एक ख़बर के मुताबिक़ जो लॉ फ़र्म एमजे अकबर का केस लड़ने वाली है, वकीलों की वही कंपनी तहलका के पूर्व चीफ़ एडिटर तरुण तेजपाल का यौन उत्पीड़न केस भी लड़ रही है. तरुण तेजपाल फ़िलहाल बेल पर जेल से रिहा हैं.
अपनी ख़बर में नेशनल हेराल्ड ने ये दावा भी किया है कि 'करंजावाला एंड कंपनी' के मालिक राएन करंजावाला पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं.

Monday, 1 October 2018

ये है दुनिया की सबसे पुरानी कॉफ़ी का ठिकाना

कारोबारी मुलाक़ात से लेकर रोमैंटिक डेट तक कॉफ़ी एक ख़ास रोल में नज़र आती है.
ये लोगों और दिलों को जोड़ने का काम करती है. किसी छोटे इलाक़े में मिलने वाली कॉफ़ी से लेकर हाई-टेक कॉफ़ी शॉप तक में लोग कॉफ़ी की ख़ुशबू से सराबोर होते नज़र आ जाते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कॉफ़ी की पैदाईश कहाँ हुई? नहीं ना. चलिए हम आपको बताते हैं.
अफ्रीकी देश इथियोपिया को कॉफ़ी का जन्मस्थल कहा जाता है. यहाँ के लोग ना सिर्फ़ शौक़ से कॉफ़ी नोश फ़रमाते हैं, बल्कि कॉफ़ी की दावत भी देते हैं.
इथियोपिया के काफ़ा इलाक़े के बोंगा गाँव में हमें भी एक ऐसी ही दावत पर जाने का मौक़ा मिला.
दावत में गाँव के और लोग भी शामिल थे और वो सभी 'काफ़ी नूनू' ज़बान में बात कर रहे थे.
बिल्कुल सुबह का वक़्त था. सूरज अंगड़ाइयाँ लेता हुआ बादलों की ओट से मुँह निकाल रहा था. और हम सब बांस के बने कप में कॉफ़ी का मज़ा ले रहे थे, जिसे अन्नाज़ और उसकी बेटी असेच ने तैयार किया था.
अन्नाज़ के शौहर ने घर में बनी बड़ी सी डबल रोटी के छोटे-छोटे टुकडे काटे और मेहमानों को दिए.
इथियोपिया में घर में कॉफ़ी तैयार करने की ज़िम्मेदारी महिलाओं की होती है. सबसे पहले कच्ची कॉफ़ी के बीज मिट्टी की प्लेट पर फैला कर धूप में सुखाए जाते हैं.
फिर इन्हें धोकर लोहे के तवे पर आग में सेंका जाता है और चक्की में मोटा-मोटा पीस कर जेबेना नाम के कॉफ़ी पॉट में उबाला जाता है. कॉफ़ी का ये जार इथियोपिया का रिवायती बर्तन है.
कॉफ़ी की ये दावत सिर्फ़ इथियोपिया के गाँव-देहात में ही नहीं होती, बल्कि शहरों में भी इसका चलन है जहाँ लोग फ़र्श पर या घास पर बैठ कर कॉफ़ी का मज़ा लेते हैं. अपने गाँव की याद ताज़ा करते हैं.
अन्नाज़ का कहना है कि इथियोपियाई समाज में बचपन से ही लड़कियो को कॉफ़ी तैयार करने का हुनर सिखाया जाता है.
ख़ुद उन्होंने सात साल की उम्र में ये काम सीख लिया था. हालांकि कॉफ़ी तैयार करने में काफ़ी वक़्त लगता है, फिर भी दिन में दो तीन बार कॉफ़ी की दावत पर लोगों को बुला लेना आम बात है.
ये आयोजन उनकी संस्कृति का हिस्सा है. उन्होंने अपने बुज़ुर्गों से सीखा है कि घर आए मेहमान को सबसे पहले कॉफ़ी देनी चाहिए. इसे शिष्टाचार का प्रतीक माना जाता है.
जितनी देर में कॉफ़ी तैयार होती है उतनी देर तक मेज़बान और मेहमान में दुनिया भर की बातें होती हैं. घरेलू गपशप से लेकर कारोबार तक की बातें की जाती हैं.
वैसे तो इथियोपिया की गली-गली में कॉफ़ी समारोह का आयोजन देखा जा सकता है. लेकिन अन्नाज़ के घर में इस आयोजन के मायने कुछ ख़ास हैं, क्योंकि उनका परिवार कॉफ़ी किसान है और काफ़ा इलाक़ा अरबी कॉफ़ी का रूहानी ठिकाना कहलाता है.
कॉफ़ी की पहचान किसने की, कैसे और कब इसका इस्तेमाल शुरू हआ, इसे लेकर भी एक मज़ेदार क़िस्सा सुनाया जाता है.
कहा जाता है कि कालदी नाम का चरवाहा अपनी बकरियाँ काफ़ा के घने जंगलों से लेकर गुज़रता था. उसने ग़ौर किया कि जब भी उसकी बकरियाँ इन जंगलों में लाल चेरी खाती थी तो ख़ुशी से नाचना शुरू कर देती थीं.
एक दिन चरवाहे ने भी कुछ चेरी तोड़ कर खालीं. उसे ज़ायक़ा अच्छा लगा. चंद कॉफ़ी चेरी तोड़कर वो अपने चाचा के पास ले आया. उसके चाचा बौद्ध धर्म के मानने वाले थे और मठ में रहते थे.
चाचा ने मज़हबी बंदिशों के डर से कॉफ़ी की चेरी को आग में डाल दिया. जैसे ही बीज जलने लगे उनकी मदहोश करने वाली ख़ुशबू नशे की तरह चढ़ने लगी.
इसके बाद ही कालदी के चाचा ने इन बीजों को धार्मिक मक़सद के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.
काफ़ा के स्थानीय निवासी मेसफ़िन तेकले का कहना है कि कॉफ़ी के चलन के बारे में वो अपने दादा से इस तरह की कहानी सुनते आए हैं.
मेसफ़िन बताते हैं कि आग में जले बीजों को कालदी की माँ ने साफ़ किया और उन्हें पानी में ठंडा होने के लिए डाला तो उनसे और भी मज़ेदार ख़ुशबू आने लगी. सब यहीं से कॉफ़ी पीने का चलने शुरू हो गया.
आज मेसफ़िन काफ़ा कॉफ़ी बायोस्फ़ेयर रिज़र्व में काम करते हैं. इसकी स्थापना 2010 में की गई इस रिज़र्व का मक़सद है कॉफ़ी के जंगलों की हिफ़ाज़त करना.
मेसफ़िन का कहना है कि कॉफ़ी के ये जंगल उनकी ज़िंदगी हैं और बाक़ी दुनिया के लिए इथियोपिया का तोहफ़ा क्योंकि सारी दुनिया के लोग इन्हीं जंगलों में उगी कॉफ़ी का ज़ायक़ा लेते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि इन जंगलों में कॉफ़ी की क़रीब पांच हज़ार किस्में हैं. काफ़ा में कॉफ़ी की खेती नहीं की जाती, बल्कि यहाँ की ज़मीन में कॉफ़ी के पौधे ख़ुद ही उग जाते हैं.
लेकिन दुनिया के अन्य जंगलों की तरह यहाँ के मानकिरा जंगलों के ख़ात्मे का ख़तरा पैदा हो गया है.
यूनेस्को के रिपोर्ट के मुताबिक़ चालीस साल पहले कॉफ़ी के ये जंगल इथियोपिया के लगभग 40 फ़ीसद इलाक़े में फैले थे.
आज ये महज़ तीन फ़ीसद ही रह गए हैं. मेसफ़िन का कहना है कि कॉफ़ी उनकी पहचान है, और इन जंगलों की हिफ़ाज़त करना उनका फ़र्ज है.
मेसफ़िन ने हमें काफ़ा के कॉफ़ी जंगलों की सैर कराई और एक बहुत बड़े पुराने पेड़ के पास लेकर गए.
मेसफ़िन के मुताबिक़ ये पेड़ कॉफ़ी के पौधे का पिता है. अगर ये पेड़ पिता था तो फिर मां कहाँ थी?
मानकिरा के जंगलों में मेसफ़िन ने हमें काफ़ी के पौधों की माँ से भी मिलवाया.
यहाँ के लोगों का मानना है कि कॉफ़ी का पहला बीज यहीं पैदा हुआ था. जिस तरह अन्नाज़ के घर में हमारा स्वागत कॉफ़ी के साथ हुआ था ठीक वैसा ही स्वागत कॉफ़ी के माता-पिता के जंगलों में हुआ.
बड़े शहरों में कॉफ़ी पीने का अंदाज़ बदल गया है. बड़े-बड़े कॉफ़ी हाउस खुल गए हैं.
लेकिन इथियोपिया के पारंपरिक कॉफ़ी आयोजन आज भी अपनी परंपरा निभा रहे है.
अन्नाज़ की बेटी असेच का कहना है कि जिस तरह वो अपनी माँ के घर में लोगों का स्वागत कॉफ़ी से करती हैं और काफ़ी की दावत पर लोगों को बुलाती हैं.
उसी तरह अपने घर में भी इस परंपरा को जारी रखेंगी और अपने बच्चों को भी सिखाएंगी.
इसी तरह मेसफ़िन का कहना है कि जब भी वो किसी नए पौधे को उगता हुआ देखते हैं, उन्हें नई नस्ल का गुमान होता है.
उनका कहना है कि वो अपनी आख़िरी सांस तक इन जंगलों की हिफ़ाज़त करेंगे.
उन्हें उम्मीद है अभी कई और सदियों तक दुनिया इथियोपिया के जंगलों की काफ़ी का मज़ा लेगी.