कनाडाई गीतकार-गायक ब्रायन एडम्स ने
रविवार को किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने भारतीय फ़ैन्स के प्रति
अपना प्रेम प्रकट किया. लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी ओर से पोस्ट की गई
तस्वीर ने दिल्ली के प्रदूषण की झलक भी दुनिया क दिखा दी.
ब्रायन ने कंसर्ट में शामिल भीड़ के ऊपर धूल और धुएं भरी हवा में दिख रही अपनी परछाई की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा है. उन्होंने इसे 'जादुई' दृश्य तक कह दिया.
भारतीय शहर, ख़ासकर दिल्ली प्रदूषण के मामले में दुनिया के सबसे ख़राब शहरों की सूची में शामिल हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाटा के मुताबिक़ प्रदूषण के मामले में भारतीय राजधानी दिल्ली दुनिया का छठा सबसे ख़राब शहर है.
इस हफ़्ते दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में प्रदूषण बढ़ने की वजह से हालात और बदतर हुए हैं.
हालात सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने आपात योजना लागू कर रखी है जिसके तहत दिल्ली में जेनरेटर चलाना, कूड़े में आग लगाना आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है.
जो तस्वीर ब्रायन एडम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा की है वो उन्होंने दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित गुरुग्राम के लीज़र वैली पार्क में हुए कंसर्ट के दौरान ली थी.
ब्रायन एडम्स इस समय दुनियाभर के दौरे पर हैं और वो पांच भारतीय शहरों में कार्यक्रम पेश करने वाले हैं.
ब्रायन एडम्स की इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए एक भारतीय यूज़र ने लिखा, "अंततः दिल्ली के प्रदूषण का कुछ तो अच्छा इस्तेमाल हुआ."साल के एमजे अकबर ने उन पर आरोप लगाने वाली अन्य महिलाओं को भी इसी तरह की क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा है कि अपने ख़िलाफ़ आरोपों की वजह से वो इस्तीफ़ा नहीं देंगे.
लेकिन इस केस के लिए एमजे अकबर ने जो तैयारी की है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हो रही है.
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 15 अक्तूबर को दिए 'आपराधिक मानहानि केस' के वकालतनामे में एमजे अकबर के वकील ने लिखा है कि "इस केस में एमजे अकबर की तरफ से 97 वकील मुकर्रर किए गए हैं. "
ये वकालतनामा भी सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियों के साथ शेयर किया जा रहा है.
'द हिंदू' अख़बार की डिप्टी रेज़िडेंट एडिटर सुहासिनी हैदर ने ट्वीट किया, "अकबर ने 12 सीनियर पत्रकारों को क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सोचिए उन्होंने शिक़ायतकर्ता इंटर्न्स के साथ क्या व्यवहार किया होगा, जो कि उस वक़्त बस कॉलेज पास करके नौकरी में गई थीं."
वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने इस ख़बर से जोड़ते हुए ये तस्वीर ट्वीट की है.
वहीं लेखिका निलंजना रॉय ने ट्वीट किया है, "एमजे अकबर का इस्तीफ़ा न लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने ये साफ़ कर दिया है कि यौन उत्पीड़न और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस सरकार का रवैया क्या है."
सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह ने ट्विटर पर लिखा, "ये कोई हैरानी की बात नहीं है. जब नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) के जज स्वतंत्र कुमार पर एक इंटर्न वकील का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे थे तो उन्होंने भी हाई कोर्ट में उस लड़की के ख़िलाफ़ 21 वकील खड़े किए थे. बस इस बार नंबर बढ़ गए हैं और टीम वही है."
इंदिरा जयसिंह ने ट्विटर पर पत्रकार प्रिया रमानी को क़ानूनी मदद की पेशकश की है.
वहीं सीनियर पत्रकार हरिंदर बवेजा सहित कई अन्य पत्रकारों ने प्रिया रमानी को आर्थिक मदद देने की भी बात
न्यूज़-18 नेटवर्क की ख़बर के अनुसार एमजे अकबर के लिए केस लड़ने जा रही लॉ फ़र्म 'करंजावाला एंड कंपनी' ने वकालतनामे पर ज़रूर ये दावा किया है कि 97 वकील एमजे अकबर का केस लड़ेंगे, लेकिन सुनवाई के दौरान सिर्फ़ छह वकील ही कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगे.
वकालतनामे के 41वें पन्ने पर अन्य वकीलों के साथ सीनियर वकील संदीप कपूर, वीर संधु, निहारिका करंजावाला, अपूर्व पांडे और मयंक दत्ता का नाम लिखा है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये वकील इस केस की सुनवाई के दौरान एमजे अकबर की तरफ से पेश हो सकते हैं.
नेशनल हेराल्ड की एक ख़बर के मुताबिक़ जो लॉ फ़र्म एमजे अकबर का केस लड़ने वाली है, वकीलों की वही कंपनी तहलका के पूर्व चीफ़ एडिटर तरुण तेजपाल का यौन उत्पीड़न केस भी लड़ रही है. तरुण तेजपाल फ़िलहाल बेल पर जेल से रिहा हैं.
अपनी ख़बर में नेशनल हेराल्ड ने ये दावा भी किया है कि 'करंजावाला एंड कंपनी' के मालिक राएन करंजावाला पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं.
No comments:
Post a Comment